केंद्रीय गृह मंत्री पुरस्कार पर उप निरक्षक भगवान महर को शुभकामनाओं का लगा तांता।जाने पूरी खबर
हरिद्वार।
वर्ष 2023 के लिए “जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक” 140 पुलिस कर्मियों को प्रदान किया गया है
जिसमे उत्तराखंड के तेजतर्रार निरक्षक भगवान महर का नाम भी शामिल है।
इस पदक का गठन 2018 में अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और जांच में ऐसी उत्कृष्टता को मान्यता देने के उद्देश्य से किया गया था। इसकी घोषणा प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को की जाती है।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मियों में से 15 सीबीआई के, 12 एनआईए के 10 उत्तर प्रदेश के, 09 केरल और राजस्थान के, 08 तमिलनाडु के, 07 मध्य प्रदेश के, 06 गुजरात व उत्तराखंड 01 और शेष अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों / संगठन से हैं। इनमें 22 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।
सोशल मीडिया पर उप निरक्षक भगवान महर के शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के हल्द्वानी के चोरगलिया के थानाध्यक्ष का पदभार संभाला हुआ है।
हरिद्वार जनपद थाना खानपुर थानाध्यक्ष रहते हुए भगवान महर ने तीन आरोपियों को फांसी की सजा दिलाई थी।
बुग्गावाला थानाध्यक्ष रहते हुए भी आम जनता से सीधा संवाद रखते हुए जनता के बीच जाकर कानूनी रूप से उनकी मदद करते थे।हरिद्वार में आज भी उनके अच्छे स्वभाव के चर्चे है।
More Stories
भगवानपुर पुलिस भीषण गर्मी में पूरी तरह मुस्तैद, अनिल कुमार कांस्टेबल ने ड्यूटी के साथ की मानवता की मिसाल पेस।
तीन अगस्त को हरीपुर टोंगिया गांव के सैकड़ो लोग बैठे भूख हड़ताल पर।अमरजीत सिंह
जन सेवा केंद्र मे चोरो ने दो लाख किये चोरी,पुलिस जांच मे जुटी।