September 17, 2025

Uttarakhand jansamvad

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,India time TV

हिलवुड अकैडमी में मनाया गया तीज उत्सव,प्रधानाचार्य डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक पर्व हमारी सभ्यता एवं संस्कृति का प्रतीक हैं।


हिलवुड अकैडमी में मनाया गया तीज उत्सव।

 

प्रधानाचार्य डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक पर्व हमारी सभ्यता एवं संस्कृति का प्रतीक हैं।

 

बुग्गावाला/हरिद्वार

क्षेत्र के जाने माने विद्यालय हिलवुड अकैडमी में शनिवार को तीज उत्सव बहुत धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षिकाओं के लिए जल पान एवं झूले की व्यवस्था की।

प्रधानाचार्य डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक पर्व हमारी सभ्यता एवं संस्कृति का प्रतीक हैं। उन्होंने समस्त स्टाफ़ को तीज पर्व की बधाई दी।

बोलते हुए आगे बताया कि सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज मनाई जाती है।इसे सबसे पहले गिरिराज हिमालय की पुत्री पार्वती ने किया था जिसके फलस्वरूप भगवान शंकर उन्हें पति के रूप में प्राप्त हुए।

हिलवुड अकैडमी में इस अवसर पर शिखा काम्बोज, हिमानी, मनीषा, अंजुम,रजिया, इला,रचना,निशा,स्वाति,प्रीति,मीरा,सुज़न,कुसुम,रीमा उपस्थित रहे।


प्रमुख खबरे