हिलवुड अकैडमी में मनाया गया तीज उत्सव।
प्रधानाचार्य डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक पर्व हमारी सभ्यता एवं संस्कृति का प्रतीक हैं।
बुग्गावाला/हरिद्वार
क्षेत्र के जाने माने विद्यालय हिलवुड अकैडमी में शनिवार को तीज उत्सव बहुत धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षिकाओं के लिए जल पान एवं झूले की व्यवस्था की।
प्रधानाचार्य डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक पर्व हमारी सभ्यता एवं संस्कृति का प्रतीक हैं। उन्होंने समस्त स्टाफ़ को तीज पर्व की बधाई दी।
बोलते हुए आगे बताया कि सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज मनाई जाती है।इसे सबसे पहले गिरिराज हिमालय की पुत्री पार्वती ने किया था जिसके फलस्वरूप भगवान शंकर उन्हें पति के रूप में प्राप्त हुए।
हिलवुड अकैडमी में इस अवसर पर शिखा काम्बोज, हिमानी, मनीषा, अंजुम,रजिया, इला,रचना,निशा,स्वाति,प्रीति,मीरा,सुज़न,कुसुम,रीमा उपस्थित रहे।
More Stories
ससूर ओर दामाद के डेरे मे चोरों ने एक ही रात में चार जगह से नगदी सहित हजारों का जेवर व समान को चोरी कर फरार हो गये।
थाना क्षेत्र मे ससूर ओर दामाद के डेरे साहित चार अलग अलग स्थानो पर चोरो ने मारा धावा।कपड़ो से भरा दो संदूक ओर हजारों रुपए व जेवरात लेकर फुर्र हो गये।पुलिस कार्यवाही मे जुटी है।क्लिक कर जाने पुरी खबर
थाना भगवानपुर पुलिस कांवड़ यात्रियों की सेवा में सक्रिय,