September 14, 2025

Uttarakhand jansamvad

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,India time TV

भारतीय संविधान को बदलने की सोच राष्ट्र के साथ गद्दारी भ्रष्टतम भ्रष्टाचार। डॉ देवीसिहं गौतम।


भारतीय संविधान को बदलने की सोच राष्ट्र के साथ गद्दारी भ्रष्टतम भ्रष्टाचार। डॉ देवीसिहं गौतम।

 

रुड़की।

गुरु नानक आदर्श इण्टर कालेज डालूवाला कलां हरिद्वार में भ्रष्टाचार निवारक समिति भारत का अधिवेशन संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता अतरसिंह पूर्व उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ देवीसिंह गौतम रहे । सभा का संचालन जयप्रकाश प्रधानाचार्य ने किया। सभा में छात्र छात्राओं,अभिभावक गण, शिक्षकों, समिति के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि भ्रष्टाचार को सदाचार से जिसमें समता स्वतन्त्रता बन्धुत्व न्याय आधारित सोच हो रोका जा सकता है और सर्वप्रथम भारत राष्ट्र है धर्म, जाति, वर्ग, भाषा, राजनीति, सामाजिक आर्थिक, धार्मिक परिस्थितियां बाद में है। माता पिता को भारतीय संविधान के अनुसार अपने परिवार को संस्कार देने होंगे। धार्मिक कट्टरता से दुनिया के कई राष्ट्र समाप्त हो गये है, वृहद भारत आजादी से पूर्व ही टुकड़ों में बांट दिया गया था वर्तमान भारत हमें लाखों अमर शहीदो के बलिदान से मिला था। बाबा साहेब डा अम्बेडकर ने भारतीय संविधान में प्रत्येक भारतीय नागरिक को महिला/ पुरुष,को समता, स्वतन्त्रता, बन्धुत्व, न्याय आधारित अधिकार प्रदान किये है साथ में कर्तव्य करने के निर्देश भी दिए गए हैं छात्र, छात्राओं को अपने स्तर से भ्रष्ट आचरण को सदाचार से बदलना है प्रधानाचार्य विद्यालय में भ्रष्टाचार पर निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित करेंगे। विद्यालय के हाई स्कूल, इण्टर कक्षाओं को पढ़ाने वाले शिक्षकों को मानदेय पर शिक्षण कार्य करना पड़ रहा है उत्तराखंड सरकार विधालय को अनुदान सूची में शामिल करने के लिए समिति प्रस्ताव पारित करती है जिससे शिक्षकों को समान वेतन मिल सके। सभा को ब्रह्म सिंह, जयप्रकाश, शमीम अहमद भट्टी, कृष्णलाल रवि, विनोद कटारिया, रमजान, सरदार सतपाल सिंह ने भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने का आवाहन किया। सभा अध्यक्ष ने सभी को कर्तव्य एवं अधिकार को किर्यात्मक रुप से समझाया। भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए माता-पिता और गुरु की शिक्षा अहम भूमिका होती है अन्त में समिति की प्रबंध कार्यकारिणी ने प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव को बदलकर विनोद कटारिया को अध्यक्ष और जयप्रकाश प्रधानाचार्य को महासचिव उत्तराखंड बनाने की घोषणा की। गांव, ब्लाक, तहसील, जिला, प्रान्तीय कार्यकारणी को पुनर्गठित करने का निर्देश जारी किए गए।सभा में संदीप कुमार, विपिन सिंह, मोहित राठौर,विवेक, फुरकान अहमद, जब्बार, जीतसिंह,अनुज कुमार शर्मा,कलीम आदि ने प्रतिभाग किया। जयप्रकाश महासचिव उत्तराखंड भ्रष्टाचार निवारक समिति।


प्रमुख खबरे