September 16, 2025

Uttarakhand jansamvad

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,India time TV

हाथियों के झुंड ने किसानों के गन्ने की फसल को किया तहस नहस।वन विभाग के कर्मचारियों की मदद से किसानों दौड़ाया जंगल में।।


संदीप सिंह राठौड़।।
बुग्गावाला।
सामाजिक वानिकी खानपुर रेंज स्थित कुड़कावाला गांव से सटे जंगल किनारे गन्ने के खेत में दर्जनों हाथियों के झुंड खड़ी फसल में खूब उत्पात मचाया। कई घंटे तक किसानों के शोर-शराबा करने पर हाथियों को किसी तरह जंगल की ओर दौड़ाया। किसानों की सूचना पुर खानपुर रेंज के रेंजर ने वन विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेजकर किसानों के साथ दौड़ाने में सहयोग किया।
किसानों ने बताया कि हाथियों का झुंड इतना खुखार कि हमला करने पर उतारू हो जाते है।
इस बाबत खानपुर राम सिंह बताया कि गन्ने की फसल का जो भी नुकसान हुआ है। उसकी जांच पड़ताल कर रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेजे जाएगी।जिसका मुआवजा किसानों को दिलाया जाएगा।।


प्रमुख खबरे