कश्यप निषाद सभा प्रदेशाध्यक्ष लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
– महर्षि कश्यप जयंती की पूर्व संध्या पर की घोषणा
हरिद्वार। भारतीय कश्यप निषाद सभा के प्रदेश अध्यक्ष गंगा पुत्र विजय
कुमार कश्यप ने महर्षि कश्यप जयंती की पूर्व संध्या पर हरिद्वार से 2024
का लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। प्रेस को जारी बयान में विजय
कुमार कश्यप ने कहा कि उत्तराखंड में आज तक किसी भी राजनैतिक दल की ओर से
कश्यप समाज को लोकसभा का टिकट नहीं दिया गया है, जबकि उत्तराखंड में
लाखों की संख्या में कश्यप समुदाय के लोग हैं,
बावजूद इसके पार्टियों की ओर से कश्यप समाज की उपेक्षा की जा रही है।
जिससे वह कश्यप समाज समेत गरीबों, किसान, युवाओं के लिए हरिद्वार लोकसभा
सीट से चुनाव लड़ेंगे।
————————–
More Stories
भगवानपुर पुलिस भीषण गर्मी में पूरी तरह मुस्तैद, अनिल कुमार कांस्टेबल ने ड्यूटी के साथ की मानवता की मिसाल पेस।
तीन अगस्त को हरीपुर टोंगिया गांव के सैकड़ो लोग बैठे भूख हड़ताल पर।अमरजीत सिंह
जन सेवा केंद्र मे चोरो ने दो लाख किये चोरी,पुलिस जांच मे जुटी।