September 20, 2025

Uttarakhand jansamvad

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,India time TV

जिला पंचायत सदस्य, प्रधान पर फर्जी दस्तावेजों से चुनाव लड़ने का आरोप


जिला पंचायत सदस्य, प्रधान पर फर्जी दस्तावेजों से चुनाव लड़ने का आरोप

 

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री जगजीवन राम ने लगाए आरोप

 

रुड़की/हरिद्वार

रुड़की भाजपा नेता ने एक जिला पंचायत सदस्य पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया है। साथ भी ग्राम प्रधान पर नामांकनपत्र में तथ्य छिपाने के आरोप लगाए हैं।

 

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री जगजीवन राम ने आरोप लगाया कि मेहवड़ खुर्द सीट से जिला पंचायत का चुनाव जीती महिला ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चुनाव लड़ा था। आरटीआई में कई खुलासे हुए हैं। इसमें महिला शहरी क्षेत्र की निवासी है और लंबे समय से रुड़की नगर निगम के आदर्शनगर में निवास करती आ रही है।

 

पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री जगजीवनराम व अन्य

 

चुनाव लड़ने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के फर्जी तरीके से मूल निवास और जाति प्रमाणपत्र तैयार करवाए हैं।

 

फर्जी दस्तावेज फरवरी 2022 से

 

अगस्त तक तैयार किए गए ग्राम के प्रधान ने भी नामांकनपत्र में तथ्यों को छुपाया है। आरोप है कि उनके द्वारा अपने पिछले कार्यकाल में तत्कालीन अधिकारी, कर्मचारियों के साथ-साथ सरकारी धन का गबन किया गया था। जांच में गबन की पुष्टि होने के बाद खंड विकास अधिकारी से 25844 की रिकवरी करवाकर एक एक- एक हजार का जुर्माना किया गया था।

 

आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं लेकिन नामांकन में उन्होंने अपने ऊपर कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज होना नहीं दिखाया है जो कि चुनाव गाइडलाइन के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि दोनों की सदस्यता रद्द होनी चाहिए।


प्रमुख खबरे