September 21, 2025

Uttarakhand jansamvad

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,India time TV

गांजा मजरा गांव निवासी ग्रामीणों ने भाजपा नेता पर अवैध रूप से श्मशान घाट की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।


बुग्गावाला।
गांजा मजरा गांव निवासी ग्रामीणों ने भाजपा नेता पर अवैध रूप से श्मशान घाट की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।उन्होंने थाने में आकर पुलिस से शिकायत की है।
रविवार को सुबह के समय गांजा मजरा गांव निवासी ग्रामीण राजेश काम्बोज, नरेश काम्बोज ,मास्टर शहनेदार,मास्टर प्रेम चंद,,अस्वनी काम्बोज,अनिल,सुभम,सुभास, नीतीश ,संदीप,अनिल आदि लोगो ने गांव के ही भाजपा नेता पर श्मसान घाट की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का आरोप कि इन नेताओं को पूर्व भाजपा विधायक का सरक्षण मिल रहा है।उनका कहना कि अधिकारियों द्वारा उन को जमीन श्मशान घाट के लिए नापतोल कर दी गई थी।
जिसमे विधायक निधि से टीनसेट डला हुआ है।जिसमे पिछले कुछ समय से बहुत सारे अंतिम संस्कार भी हो चुके है।
लेकिन अब इसी शमसान की भूमि पर कुछ सत्ता के नेता कब्जाने पर उतारू हो गए।
मीडिया कार्यालय पर पहुंचे ग्रामीणों ने मीडिया को बताते हुए कहा कि अगर शमशान की भूमि पर कब्जा किया गया तो प्रदर्शन किया जाएगा।
उसके बाद ग्रामीण रविवार को बुग्गावाला थाना पहुँचकर पुलिस से भी मिले है।


प्रमुख खबरे