September 15, 2025

Uttarakhand jansamvad

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,India time TV

दलालों के झांसे में न आएं, नहीं हो रही कोई भर्ती – आंगनबाड़ी भर्ती की अफवाह, दलाल मांग रहे भर्ती के लिए पैसे।


दलालों के झांसे में न आएं, नहीं हो रही कोई भर्ती

– आंगनबाड़ी भर्ती की अफवाह, दलाल मांग रहे भर्ती के लिए पैसे

हरिद्वार। जिले में आंगनबाड़ी भर्ती की अफवाह फैल रही है। इससे महिलाएं
और उनके परिजन अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। कुछ दलाल भर्ती के नाम
पर सक्रिए हैं। भर्ती करवाने के एवज में आवेदकों से एक-एक लाख रुपये की
मांग कर रहे हैं। जबकि विभाग का कहना है कि फिलहाल कोई भर्ती नहीं है।

सरकार की ओर से महिलाओं को बाल विकास विभाग में तैनात किया जाता है।
इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायक के पदों पर नियु‌क्ति दी जाती है।
जनपद में करीब पांच सौ के आसपास आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायक के पद
सालों से खाली चल रहे हैं। जिन्हें भरने की मांग की जाती रही है। लेकिन
इन दिनों जिलेभर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायत के पदों पर भर्ती
प्रक्रिया शुरू होने की खबरें तेजी से प्रसारित हो रही हैं।

सोशल मीडिया में भी यह वायरल हो रहा है। जिससे लोगों को ठगी करने वाले
लोग भी मौके का फायदा उठाने के लिए ए‌क्टिव हो गए हैं। जो लोगों को भर्ती
के नाम पर एक लाख से डेढ़ लाख लेकर नियुक्त दिलाने का भरोसा दे रहे हैं।
वह भर्ती के नाम पर फर्जी फॉर्म भी भरवा दे रहे हैं। उधर, जिला कार्यक्रम
अधिकारी सुलेखा सहगल का कहना है कि वर्तमान में जनपद में कहीं भी कोई
भर्ती प्रक्रिया नहीं चल रही है। अगर कोई भर्ती के नाम पर फॉर्म भरवाने
के लिए गुमराह कर रहा है तो उसकी शिकायत करें, उसके खिलाफ कार्रवाई की
जाएगी। भर्ती आएगी तो उसकी विज्ञप्ति समाचार पत्रों में जारी की जाएगी।

—————


प्रमुख खबरे