भाजपा के राजेंद्र बने निर्विरोध जिपं अध्यक्ष, अमित उपाध्यक्ष
– जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों को दिए निर्वाचन के प्रमाण पत्र
हरिद्वार। भाजपा ने पहली बार जिला पंचायत बोर्ड पर कब्जा कर लिया है।
जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह और उपाध्यक्ष पद पर अमित
चौहान निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उधर, ब्लॉकों में भी भाजपा के ब्लॉक
प्रमुख निर्विरोध निवार्चित हो गए हैं।
जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर भाजपा ने मानकपुर आदमपुर सीट से जिला
पंचायत सदस्य चुने गए राजेंद्र सिंह उर्फ किरण चौधरी को प्रत्यााशी
घोषित किया था। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर जमालपुर कलां सीट से जीते अमित
चौहान को उम्मीदवार घोषित किया था। दस अक्टूबर को नामांकन के दिन भाजपा
के प्रत्याशियों के अलावा कोई नामांकन पत्र दोनों पदों पर नहीं कराया गया
था।
देवपुुरा स्थित जिला पंचायत कार्यालय में मंगलवार को जिलाधिकारी और
जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पांडेय की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष
पद पर राजेंद्र सिंह उर्फ किरण चौधरी और उपाध्यक्ष पद पर अमित चौहान के
निवार्विरोध चुने जाने की घोषणा करते हुए निर्वाचन के प्रमाण पत्र दिए।
वहीं, जनपद के छह ब्लॉकों के ब्लॉक प्रमुख के पदों भी निर्विरोध निर्वाचन
होने पर उन्हें भी प्रमाण पत्र जिलाधिकारी ने जारी कर दिए। इस मौके पर
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल,
सुशील राठी, सुुुशील त्यागी, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
———
More Stories
भगवानपुर पुलिस भीषण गर्मी में पूरी तरह मुस्तैद, अनिल कुमार कांस्टेबल ने ड्यूटी के साथ की मानवता की मिसाल पेस।
तीन अगस्त को हरीपुर टोंगिया गांव के सैकड़ो लोग बैठे भूख हड़ताल पर।अमरजीत सिंह
जन सेवा केंद्र मे चोरो ने दो लाख किये चोरी,पुलिस जांच मे जुटी।